March 13, 2026 8:28 am

समस्त थानों की महिला आरक्षियों के साथ मिशन शक्ति को लेकर मीटिंग संपन्न

हरदोई।प्रेक्षागृह के समस्त थानों की महिला आरक्षियों के साथ मिशन शक्ति को लेकर मीटिंग ली गई,जिसमें क्षेत्राधिकारी नगर,क्षेत्राधिकारी हरियावा,हरपालपुर व शाहाबाद मौजूद रहे। सभी महिला कांस्टेबल को बीट की जानकारी दी गई। बीट बुक का वितरण किया गया।
मिशन शक्ति के तहत सभी को ग्रामीण क्षेत्र में जाकर महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के रोकथाम हेतु महिलाओं को जागरूक करने व महिला हेल्प लाइन नंबर 1090, व किसी भी प्रकार की समस्या के लिए बीट अधिकारी से संपर्क कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा सकती हैं, इसी दौरान महिला आरक्षियों से कार्य करने के समय किसी प्रकार की समस्या आ रही हैं तो उनको सुना गया। सुनकर समस्याओं को निस्तारित किया गया व सभी को बीट क्षेत्र में सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें