March 12, 2026 10:41 pm

यूथ बिग्रेड ने वोट बढ़ने हेतु लगाया कैंप

हरदोई।मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के निर्देश पर हर बूथ पर यूथ कार्यक्रम के अन्तर्गत यूथ ब्रिगेड हरदोई के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी के नेतृत्व में आज दूसरे दिन देवीनपुरवा में कैम्प लगाकर वोट बढ़ाने व संशोधित कराने का काम किया गया।
 इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों द्वारा जिला उपाध्यक्ष संजेश सिंह यादव,जिला सचिव मुलायम सिंह यादव, विजययादव,अखंड सिंह विधानसभा अध्यक्ष अजीत वर्मा,सुगम कटियार, सुजीत कुमार,रवि चतुर्वेदी,ब्लॉक अध्यक्ष अनिलेश सिंह,शैलेंद्र यादव,नरेंद्र रावत,विनय पांडेय,नागेंद्र कुशवाहा, विकास कुमार,राजन अवस्थी,अमित सिंह,ललित कुमार,रफी अहमद द्वारा पूरे जिले में विभिन्न ग्रामो में कैम्प लगाकर वोट बढ़वाने का कार्य किया गया। यूथ ब्रिगेड द्वारा 15 तारीख तक प्रतिदिन लगातार कार्यक्रम चलता रहेगा। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परिवेश श्रीवास्तव कुक्कू, जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी,जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह ककवाही,जिला सचिव रोहित सिंह,कार्यकारिणी सदस्य रजनीश प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें