March 15, 2026 6:53 pm

भरपूर व्यायाम करके हृदय को स्वस्थ रख सकते हैं-डा राजेश

हरदोई।गलत जीवनशैली लोगों को हृदय रोगों का शिकार बना रही है। यदि समय रहते न चेते तो मुश्किलें बढ़ेंगी।
शहीद उद्यान स्थित कायाकल्प केन्द्र के संस्थापक व सीनियर नेचरोपैथ डॉ राजेश मिश्र ने बताया इस साल विश्व हृदय दिवस की थीम “यूज हार्ट टू कनेक्ट” है। हृदय रोग दुनिया में नम्बर एक का हत्यारा बना हुआ है। उन्होंने बताया व्यायाम की कमी गलत आहार-विहार, नशे की लत, मधुमेह, मोटापा, उच्चरक्तचाप, वायु व ध्वनि प्रदूषण हृदय रोग के कारण हैं। इसलिए आदर्श आहार का सेवन, मादक पदार्थों को ना कहने और भरपूर व्यायाम करके हृदय को स्वस्थ रख सकते हैं।
डॉ श्रुति दिलीरे, डॉ नीतू गुप्ता, मंजू गुप्ता, अभिषेक पाण्डेय, सतीश अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें