March 12, 2026 2:05 am

लविवि एलुमिनाई फाउंडेशन द्वारा पूर्व छात्रों को किया सम्मानित

हरदोई।लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा शताब्दी समारोह के अंतर्गत लविवि एलुमिनाई फाउंडेशन द्वारा पूर्व छात्र सम्मान श्रृंखला के तहत आयोजित कार्यक्रम के तहत आज हरदोई में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र (वर्ष 1962-72) जेपी अवस्थी व नरेन्द्र देव छात्रावास के पूर्व अंतःवासी (वर्ष 1995) पीपीएस कपिलदेव सिंह (पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक-पश्चिमी, हरदोई) को स्मृति चिन्ह व स्मारिका देकर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान लविवि एलुमनाई फाउंडेशन को जीवंतता प्रदान करने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री अनिल सिंह ‘वीरू’, पूर्व जूनियर लाईब्रेरियन इन्द्रेश मिश्रा ‘शिन्टू’,भारत सिंह, अंशुमान शुक्ला व पुरातन छात्रों के द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर श्री अवस्थी ने विश्वविद्यालय परिसर और छात्रावास के स्वर्णिम काल की विभिन्‍न स्मृतियों को साझा किया।
कपिल देव सिंह ने उस दौर के अपनी शैक्षणिक यादों को तरोताजा करते हुये बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को हॉस्टल के सीनियर पूरी तरह से सहयोग करते थे।
ऐसा ही सहयोग हमें भी मिला, जिसकी वजह से प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें