January 29, 2026 9:59 pm

समाजवादी युवजन सभा ने मंहगाई के खिलाफ निकाली साइकिल रैली

हरदोई।समाजवादी युवजन सभा द्वारा भाजपा सरकार में बढ़ती हुई मंहगाई एवं किसानों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जिलाध्यक्ष हरनाम सिंह यादव के नेतृत्व में साईकल रैली निकाली गयी, जिसे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव ‘ पम्मू’ द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

साइकिल रैली हरपालपुर से मलौथा,लठपुरा,खरगपुर,अजतुपुर, दिवसीपुर,मंगली पुरवा, मुददपुरा,बेहटा रमपुरा,चाऊंपुर,श्यामपुर,बड़ागांव,तक निकाली गई।साईकिल रैली में मुख्य रूप से अवनिकांत बाजपाई, विजय सिंह कुशवाहा विधानसभा सभा अध्यक्ष,रुपेश यादव मल्लू जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा,नवजीत यादव उपाध्यक्ष,सुमित यादव जिला सचिव,शिव शंकर यादव महासचिव,विमल यादव जिला सचिव,अंकित यादव,संजेश यादव,
कन्हैया कुशवाहा,दीपक कुशवाहा,अभि अग्निहोत्री जिला सचिव,प्रशांत सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें