March 18, 2026 9:39 am

प्रथम सब जूनियर राज्य स्त्री हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22 से 24 अक्टूबर तक

हरदोई। स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश हॉकी द्वारा मान्यता प्राप्त हॉकी हरदोई द्वारा आयोजित प्रथम सब जूनियर राज्य स्त्री हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22 से 24 अक्टूबर तक स्पोर्ट स्टेडियम हरदोई में आयोजित हो रहा है जिसका उद्घाटन बालाजी हुंडई के मालिक कपिल अग्रवाल के द्वारा व फेडरेशन के अध्यक्ष  समीर सिंह के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया गया।
इस राज्य स्त्री टूर्नामेंट में प्रदेश से आठ टीमों ने प्रतिभाग किया है।जिनमें इलाहाबाद,प्रतापगढ़,हरदोई,
शाहजहांपुर,भदोही,सोनभद्र, भागी बरेली,सीतापुर रहेंगी।
उद्घाटन मैच हरदोई वर्सेस प्रतापगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें प्रतापगढ़ में हरदोई को 5-3 से हरा दिया। निर्णायक की भूमिका में शशि राठौर और पुनीत ने की।इस मौके पर हरदोई के सचिव गोपाल मिश्रा,अलौकिक मिश्रा,अनुच्छेद, तरुण सेठी, इमरान खान, सूरज शुक्ला,सुशांत शुक्ला, श्याम जी शुक्ला,अजय पाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें