March 12, 2026 2:22 am

मोदी राज में दलितों के साथ अत्याचार और शोषण की घटनाओं में वृद्धि हुई-पुनीत वर्मा

हरदोई। शहर के निजी होटल पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया,जिसमे सरकार की नीतियों का विरोध किया गया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए
नवनियुक्त प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति विभाग पुनीत वर्मा ने कहा कि दलितों को छलने और ठगने का काम बसपा की सुप्रीमो बहन मायावती के द्वारा किया गया है।मोदी राज में भी दलित सुरक्षित नहीं है मोदी सरकार और भाजपा शासित राज्यों में दलितों के साथ अत्याचार, दुराचार और शोषण की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है।दलित की महिलाएं सर्वाधिक असुरक्षित हैं।
प्रदेश महासचिव डॉक्टर राजीव सिंह लोध ने कहा कि दलितों को हर पार्टी केवल चुनाव जीतने के लिए वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही है। दलितों की असली हितैषी पार्टी सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी है। दलितों के उत्थान और उनके भविष्य के लिए सर्वाधिक योजनाएं कांग्रेस पार्टी ने ही लागू की हैं। उत्तर प्रदेश का दलित अब किसी के छलावे में नहीं आने वाला है।जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग विनीत वर्मा ने कहा कि दलितों को उनका हक और सम्मान केवल कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है अब दलित अत्याचार नहीं सहेगा।
प्रदेश सचिव युवा देवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा, कांग्रेस दलितों के हितों की सच्ची हितैषी है अन्य पार्टियां दलितों का शोषण करती  हैं दलितों की भी भागीदारी देश के हित में है ।पिछड़ा वर्ग  जिला अध्यक्ष शिवपाल ने कहा कि दलित एक विचारधारा है इसे खत्म नहीं किया जा सकता है। एनएसयूआई के अध्यक्ष शिवम की चौहान ने कहा कि दलितों पर लगातार अत्याचार और दुराचार की घटनाएं हो रही हैं।
उक्त कार्यक्रम मे कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के शहर अध्यक्ष रियाज अहमद , वृंदावन बिहारी श्रीवास्तव, आउटरीच विभाग के अजीत विशाल नंदवंशी,फिरोज अहमद, सुरेश वर्मा ब्लाक अध्यक्ष, शिशुपाल,अभिषेक सिंह, आशुतोष गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें