January 31, 2026 3:03 pm

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए समाजसेवी राजवर्धन सिंह कर रहे लोगों की मदद

बाढ़ ग्रस्त इलाके में मरीजों के लिए एंबुलेंस की कराई व्यवस्था
हरपालपुर/हरदोई।कटियारी क्षेत्र इन दिनों भयंकर बाढ़ से जूझ रहा है जिसको लेकर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए समाजसेवी राजनीतिक दलों के संभावित दावेदार भी बाढ़ पीड़ितों के दुख दर्द में शरीक होते दिख रहे हैं।मिशन आत्म संतुष्टि के संस्थापक राजवर्धन सिंह राजू आलमपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर चला रहे हैं।
बेड़ीजोर गांव के कैंप पर एक एंबुलेंस की व्यवस्था भी कराई है। भाजपा नेता सूरज सिंह सोमवंशी ने भी गुरुवार को मुरबा शहाबुद्दीनपुर में भंडारा चालू कराया।भाजपा नेता अंशुमान सिंह ने भी कई गांव में राशन सामग्री वितरित की है।बसपा नेता राहुल तिवारी  कार्यकर्ताओं के साथ दो  दिन से राशन सामग्री बांट रहे हैं। सपा के पूर्व जिला ध्यक्ष पदम राज सिंह यादव पम्मू ने भी कई गांव का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें