हरपालपुर/हरदोई।भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह यादव ने कहा कि एक ओर सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के दावे कर रही है। वहीं अवारा गोवंशो से रात रात भर फसलों की रखवाली करने के बाद बाढ़ की प्राकृतिक आपदा से किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है।फसलें बर्बाद होने से क्षेत्र के किसानों के पास बड़े शहरों में पलायन करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।उन्होंने सरकार से किसान सम्मान निधि दो हजार रूपये प्रतिमाह करने तथा बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों व गिरे घरों का तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग की है।
![](https://graminujala.com/wp-content/uploads/2021/10/PicsArt_05-16-10.39.11-4-660x330.jpg)