March 16, 2026 10:34 pm

नेकी की दीवार परिवार ने ज़रूरतमंदों में वितरित की दीवाली सामग्री

हरदोई।नेकी की दीवार परिवार ने दीपावली के अवसर पर जरूरतमन्दों में खील,खिलौना,दीपक, बाती,मिष्ठान एवं वस्त्र आदि सामग्री वितरित की।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ‘मधुर’, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय मिश्र,परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्रवण मिश्र राही व अनिल भसीन ने की। आज के कार्यक्रम में 251 जरूरतमन्दों को सामग्री वितरित की गई। संयोजक सचिन मिश्रा ने बताया कि विगत 6 वर्षों से लगभग 500  विशिष्ट व्यक्तियों से सुसज्जित यह  परिवार अनवरत जरूरतमन्दों की सेवा में तन मन धन से समर्पित रहता है। टेंट सहयोग माँ वैष्णो टेंट हाउस का रहा।
इस अवसर पर  पंकज मिश्र,अवनीश तिवारी, आशीष अग्निहोत्री, दीपक मिश्रा,अनिल दीक्षित,अनूप द्विवेदी, शैशव त्रिपाठी,शिमला सिंह, विनीत श्रीवास्तव, रामकिंकर बाजपेई, शबील खान,मुकेश पाण्डेय,सौरभ सिंह,श्याम जी गुप्ता,सलिल मिश्रा, उज्ज्वल भसीन,परीक्षित मिश्रा,प्रियम मिश्र, कलीम,सायुज्य मिश्र, संजय श्रीवास्तव,आदर्श अवस्थी,सर्वेश अवस्थी, सरोज तिवारी,अमिताभ शुक्ल मोनू व रजनीश  त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें