February 7, 2026 12:59 am

दीपावली में खूब दौड़ी यूपी पुलिस की 112पीआरवी

04 नवम्बर को 29285 नागरिकों ने ली 112-यूपी की मदद
दीपावली पर प्रदेश भर में मुस्तैद रही 4,500 पीआरवी और 32 हज़ार कर्मी
हरदोई।उत्तरप्रदेश के 24 करोड़ नागरिकों की दीपावली जगमग रहे इसके लिए यूपी-112 की 4,500 पीआरवी हर पल लोगों की मदद के लिए मुस्तैद रही।
दीपावली के दिन पूरे प्रदेश से 29285 नागरिकों को 112 ने सहायता पहुँचाने का कार्य  किया। जबकि आम दिनों में प्रतिदिन करीब 17 हज़ार नागरिक मदद के लिए 112 पर कॉल करते हैं।
दीपावली और उसके एक दिन पहले छोटी दीपावली को सबसे अधिक सहायता पुलिस से सम्बंधित मामलों में लोगों ने ली। दीपावली के दिन करीब 23475 हज़ार नागरिकों ने और छोटी दीपावली को (3 नवम्बर) को 17905 नागरिकों ने पुलिस से सम्बंधित मामलों में यूपी-112 की मदद ली। दो दिनों में कुल 41380 नागरिकों ने पुलिस सम्बंधित मामलों में 112 से मदद ली।
 5151 नागरिकों ने मेडिकल और फायर के मामलों में मदद ली।
त्यौहार के मौके पर प्रदेश के लोगों ने सिर्फ पुलिस सम्बन्धी मामलों के लिए ही यूपी-112 पर कॉल नहीं किया बल्कि मेडिकल और फायर से सम्बंधित मामलों में भी सहायता के लिए कॉल किया। दीपावली के दिन 4748 नागरिकों ने मेडिकल सम्बन्धी सहायता के लिए और 403 नागरिकों ने आग लगने की स्थिति में फ़ायर ब्रिगेड के लिए यूपी-112 को कॉल कर सहायता ली।
त्योहार के मौक़े पर यूपी-112 के अधिकारियों और कर्मियों ने न सिर्फ़ क़ानून-व्यवस्था और जीवन रक्षण का कार्य किया बल्कि निर्धन व कमजोर लोगों को मिष्ठान आदि वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने में अपना योगदान दिया। लखनऊ सहित प्रदेश के कई ज़िलों में पीआरवी कर्मियों ने अनाथ बच्चों के साथ त्योहार की ख़ुशियों को साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें