March 15, 2026 11:52 pm

बाल दिवस के अवसर पर युवा प्रतिभा खेल मंच के बैनर तले 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

मिशन आत्मसन्तुष्टि के संस्थापक राजवर्धन सिंह राजू व मुकुल सिंह ने युवाओं को किया सम्मानित
हरदोई।जनपद हरदोई जिले के बावन ब्लॉक के अंतर्गत दुलारपुर में युवा प्रतिभा खेल मंच द्वारा 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
आपको बताते चलें कि दौड़ प्रतियोगिता के आयोजक पुनीत सिंह भोलू ने बताया कि द आदर्श डिफेंस एकेडमी के संचालक सौरभ पाल के साथ मिलकर यह प्रतियोगिता दूसरी बार आयोजित की गई है। आयोजित दौड़ में 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जवाहर लाल नेहरू कि प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राजवर्धन सिंह राजू ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने अपना पूरा दमखम दिखाया। मीडिया कर्मियों को सम्मान पत्र देकर के सम्मानित किया गया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सचिन सिंह,द्वितीय प्रदीप कुमार,तृतीय अभिषेक पांडेय रहे। जिन्हें ट्रॉफी,स्मृति चिन्ह,मेडल देकर सम्मानित किया गया व अन्य 10 युवाओं को प्रशस्ति,सील्ड दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि राजू सिंह राजबर्धन,मुकुल सिंह,डॉ प्रतीक द्विवेदी,अनिलेश,रतनदीप पाण्डेय ने युवाओं को प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं श्री राजू ने कहा कि भारत में प्रतिभा ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है,लेकिन नेताओं से लेकर प्रशासन इस ओर ध्यान नही देता,जिससे ग्रामीण प्रतिभा कहीं न कहीं आगे नही बढ़ पा रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि राजू सिंह राजवर्धन, विशिष्ट अतिथि अनिल सिंह बीरू,ब्लॉक अध्यक्ष अनिलेश सिंह, व्यवस्थापक पुनीत सिंह भोलू द आदर्श डिफेंस एकेडमी संचालक सौरभ पाल, रघुवीर सिंह आदि कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें