January 16, 2026 11:55 am

पूर्णाहुति के बाद अग्निदेव ने दिखाया प्रचंड रूप, धू-धू कर जली यज्ञशाला नहीं हुई जन धन हानि

पूर्णाहुति के बाद अग्निदेव ने दिखाया प्रचंड रूप, धू-धू कर जली यज्ञशाला
नहीं हुई जन धन हान
पाली/हरदोई।कस्बेे के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर संपन्न हुए श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भंडारा कार्यक्रम चल रहा था,इसी दौरान यज्ञशाला अचानक धू-धू कर जलने लगी, हजारों की संख्या में मौजूद भक्तों की भीड़ में भगदड़ मच गई हालांकि इस भगदड़ में जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
पाली कस्बे के प्राचीन सुप्रसिद्ध पनवारी देवी मंदिर प्रांगण में समस्त मानव समाज के कल्याण के लिए धर्मानुरागियों के सहयोग से बीते मंगलवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शुरुआत की गई थी,पांच दिन तक चले इस कार्यक्रम के दौरान प्रवचन, सत्संग, हवन पूजन आदि की व्यवस्था पूरी भव्यता के साथ की गई थी जिसमें भक्तों ने बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। रविवार को पूर्णाहुति के बाद भंडारा कार्यक्रम चल रहा था।भक्तों का हुजूम हवन कुंड से भवभूति लेने के लिए उमड़ पड़ा।हवन कुंड से अचानक उठीं ज्वाला से यज्ञशाला धू-धू कर जलने लगा यह देख हजारों की संख्या में मौजूद भक्तों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में किसी प्रकार की कोई जन धन हानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें