नेहरू जी के विकास मॉडल से ही देश में विकास संभव-आशीष सिंह

हरदोई। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा प्रतिज्ञा पदयात्रा के प्रथम दिन हरदोई कांग्रेस कार्यालय पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज ने कहा कि नेहरू जी के विकास मॉडल को अपनाकर ही गरीबी, बेरोजगारी और मंहगाई से लड़ा जा सकता है।आज अर्थव्यवस्था के बुरे दौर, सामन्तवादी विचारधारा के चलते जनता को रोजी रोटी,कपड़ा, मकान, जैसी बुनियादी चीजें जुटाने में भी मुश्किल हो रही है।ऐसे नेहरू जी के सिद्धांत व सोच ही देश के लिए सार्थक साबित होगी।
इसके पश्चात आठों विधानसभाओं में आठ दिवसीय भाजपा भगाओ-मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा पद यात्रा की शुरुआत की गई।
हरदोई सदर विधानसभा में पदयात्रा की शुरुआत बेहटा गोकुल न्याय पंचायत में गयी जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने किया।जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज जी मौजूद रहे।
बेहटा गोकुल में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि मंहगाई से आम आदमी त्रस्त है। कर्ज माफ करने ,सरकारी खजाना भरने के लिए जनता की जेबों से गाढ़ी कमाई लूट रही है मोदी सरकार।ऐसी जुमलेबाज मोदी सरकार की विदाई निश्चित है।
सवायजपुर विधानसभा की न्याय पंचायत पलिया में पदयात्रा का आयोजन जिला उपाध्यक्ष अनुपम दीक्षित के नेतृत्व में किया गया।
शाहाबाद विधानसभा की न्याय पंचायत शाहपुर नाउ में प्रतिज्ञा पदयात्रा का आयोजन जिला सचिव शशिकांत वर्मा के नेतृत्व में किया गया।
गोपामाउ विधानसभा में पदयात्रा का नुक्कड़ सभा का आयोजन न्याय पंचायत बन्दरहा में न्याय पंचायत उपाध्यक्ष आकाश रॉव ने किया।
बालामऊ विधानसभा में पदयात्रा व नुक्कड़ सभा का आयोजन जिला महासचिव शशिबाला वर्मा के नेतृत्व में किया गया।
सण्डीला विधानसभा में पदयात्रा न्याय पंचायत बेगमगंज में  एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन तिलोइयां खुर्द में किया गया।जिसका नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष नसीम वारसी ने किया।नुक्कड़ सभा को संबोधित करते जिला महासचिव ओमप्रकाश अर्कवंशी ने कहा कि प्रियंका दीदी ने प्रतिज्ञा की है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही आंगनवाड़ी और आशा बहुओं को 10,000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।
बिलग्राम विधानसभा में पदयात्रा का आयोजन पसनेर न्याय पंचायत में व नुक्कड़ सभा का आयोजन ललौली में किया गया। जिसका नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम कुमार अग्निहोत्री ने किया।नुक्कड़ सभा को वरिष्ठ कांग्रेसी लालराम शुक्ला ने संबोधित किया।
सांडी विधानसभा में पदयात्रा का आयोजन संहुतेरा न्याय पंचायत में किया गया तथा नुक्कड़ सभा का आयोजन बाजार में किया गया।
शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई की पदयात्रा शहर के वार्ड नं 14 नई बस्ती में वार्ड अध्यक्ष अनूप दीक्षित के नेतृत्व में किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी मौजूद रहे।

About graminujala_e5wy8i

Check Also

राजकीय वृक्षों के अवैध कटान में वांछित अभियुक्त को वन रेंज की टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कछौना, हरदोई। वन रेंज कछौना के अंतर्गत चार माह पूर्व समदा खजोहना में 15 राजकीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *