March 18, 2026 9:41 am

मुलायम सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ नेताओं को किया गया सम्मानित

हरदोई।पूर्व संध्या पर वरिष्ठ समाजवादियों को सम्मानित कर नेताजी का  जन्मदिन सपा नेता मुकुल सिंह,संजय कश्यप और राम ज्ञान गुप्ता ने जन्मदिन मनाया।लंबी उम्र की कामना की।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक, नेताजी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर सपा छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव मुकुल सिंह आशा, पूर्व प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ संजय कश्यप व सपा यूथ ब्रिगेड के पूर्व ज़िलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता सहित समाजवादी साथियों के साथ हरदोई के वरिष्ठ समाजवादी
वरिष्ठ नेता प्रह्लाद मिश्र, मनोज सिंह बबलू,रामचंद्र गुप्ता,नासिर अली को शाल,ग़मछा ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित कर नेताजी की लंबी उम्र की कामना कर जन्म दिन मनाया।
सपा नेताओ ने कहा कि  मुलायम सिंह यादव ने हमेशा ही गरीबों, किसानों,बेरोजगारों, नौजवानों व महिलाओं के लिए कार्य किया है। वह पूरे देश के नेता हैं। रक्षा मंत्री काल में नेता जी ने सैनिकों के लिए कार्य किया। नेताजी ने जो सैनिक देश की रक्षा में शहीद हो जाते थे उनका पार्थिव शरीर उनके पास उनके परिवार के पास तक नहीं पहुंच पाता था, जब नेताजी रक्षा मंत्री थे तो उन्होंने उनके परिवार को शहीद के पार्थिव शरीर पहुंचाने का कार्य किया।अपने मुख्यमंत्री काल में उत्तर प्रदेश में चहुंमुखी विकास किया। उन्होंने सभी वर्गों के लिए कार्य किए।
इस मौक़े पर सुधीर गुप्ता मिन्ना,गिरीश गुप्ता, अंकित सिंह,सोनू गुप्ता, सर्वजीत गुप्ता,गजेंद्र सिंह, राजीव गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें