March 15, 2026 10:56 pm

सपा की सरकार ही नेताजी के लिये जन्मदिन का असली तोहफा-बब्बू

शाहाबाद/हरदोई।समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 83 वां जन्मदिन पूर्व विधायक के आवास कार्यालय मो बलाइकोट पर सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया।इस मौके पर पूर्व विधायक आसिफ खाँ बब्बू ने अपने सहयोगियों के साथ केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की और 2022 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
पूर्व विधायक आसिफ खाँ बब्बू ने कहा कि 2022 में सपा की सरकार नेता जी के लिये जन्मदिन का असली तोहफा है।और आम जनता ने पूरा मन बना लिया है कि अब यह तोहफा नेता जी को अवश्य देना है।आज हम नेता मुलायम सिंह जी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं।1960 से नेताजी सक्रिय राजनीति में आए थे।तब से वह देश व समाज की सेवा कर रहे हैं।वह हमेशा गांव,गरीब,किसान व मजदूर,अल्पसंख्यक व दलितों के हित के बारे में सोचते व संघर्ष करते रहे है।कहा कि नेताजी बचपन से ही संघर्षों से सामना करते हुए आगे बढ़े हैं।उनका जीवन चरित्र लोगों के लिए आदर्श है।पूर्व विधायक ने कहा कि शहीद होने वाले सैनिकों का पार्थिव शरीर उनके घर भेजने का निर्णय लेकर नेताजी ने गौरव का काम किया था और उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में तमाम बड़े काम किये जिनमें चुंगी समाप्त करना,पीसीएस परीक्षा हिन्दी माध्यम से कराना,त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था लागू करना,बेरोजगारी भत्ता आदि शामिल है।श्री बब्बू ने कहा कि भाजपा ने राम राज्य लाने का झूठा सपना दिखाया और इस पार्टी ने राम के नाम पर लोगो ने ठगा है।लेकिन अब जनता समझ चुकी है कि अगर कोई सच मे राम राज्य ला सकता है तो वो अखिलेश यादव ही है।पूर्व विधायक ने कहा कि सभी लोगो ने देखा कि केंद्र की मोदी सरकार को किसानों के हितों की चिंता नही बल्कि अपने वोट बैंक की चिंता है।लोगो ने पूरा मन बना लिया है कि 2022 में सपा की सरकार होगी और मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव प्रदेश की बागडोर संभालेगे।सपा संरक्षक का जन्मदिन मनाने वालो में प्रधान आशुतोष अग्निहोत्री,
सतीश सिंह,राजकुमार जिंदल,प्रभु सिंह यादव,पूर्व प्रधानाचार्य राधेश्याम दीक्षित,सभासद लक्ष्मी त्रिपाठी,कृष्ण कुमार,दीपू सिंह,कमलेश वर्मा,अवनीश राजपूत,नन्हे त्रिवेदी,चाँद मिया,अतुल अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें