March 16, 2026 4:45 pm

सांसद अशोक रावत ने दिव्यांगजनों को बांटी ट्राई साइकिलें व अन्य उपकरण

बिलग्राम/हरदोई। भाजपा सांसद अशोक रावत ने दिव्यांगजनों को 44 ट्राई साइकिलें व अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया।
बिलग्राम तहसील सभागार में भाजपा सांसद अशोक रावत ने पूर्व चिन्हित लाभार्थियों को ट्राई साइकिलें, सहायक यंत्र एवं अन्य उपकरण वितरित किए। साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीबों की मदद करने के लिए अनेको योजनाएं चलाईं हैं। जिससे गरीब लाभान्वित हो रहे हैं। सांसद के द्वारा सभा कक्ष में लगभग 6 लाख दो हजार के उपकरण बांटे गए,जिसमें 44 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिलें व अन्य सहायक उपकरण दिये गये। ये उपकरण पाकर गरीब कमजोर दिव्यांगजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें