अगला ऑडिशन 11 व 12 दिसंबर को होगा
हरदोई।17 से 26 दिसंबर तक नुमाइश मैदान में आयोजित होने जा रहे हरदोई मेला महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए गायन और नृत्य प्रतियोगिता के ऑडिशन के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
महोत्सव के आयोजक रवि किशोर गुप्ता ने बताया कि गायन के जूनियर वर्ग से आशी गुप्ता व सीनियर वर्ग से अक्षय प्रताप सिंह,अमन कुमार,आदर्श शुक्ला, संस्कृति मिश्रा,वर्णित दीक्षित,सरस्वती,संदीप गुप्ता,अभिषेक मिश्रा, अतिशय पाण्डेय,श्रेया मिश्रा,अनुज कुमार, गुलशन कुमार,विराज सिंह,अन्वेषा तिवारी का चयन किया गया है। नृत्य के प्राइमरी वर्ग से कृति गुप्ता, सुदिति तिवारी, अपराजिता त्रिपाठी, पूर्णिमा,काव्या सिंह, स्तुति,अवनि बाजपेई, जूनियर वर्ग से तेजस्वी सिंह,आकांक्षा वर्मा, प्रांचल कुमार,सुमेधा, राशि श्रीवास्तव,मयंक भारद्वाज,वैष्णवी शुक्ला, खुशनवी,दृष्टि गुप्ता, कृतिका पाल,आभा, वसुन्धरा पाठक,रिया प्रजापति,आराध्या गुप्ता तथा सीनियर वर्ग से खुशी गुप्ता,साजन शर्मा,ऋषभ वर्मा,राहुल शर्मा,पूजा पाल,श्रेया चौधरी,रिया वर्मा का चयन किया गया। गायन के प्राइमरी वर्ग से चैतन्य,जूनियर वर्ग से लवी मिश्रा,प्रिया गुप्ता, सीनियर वर्ग से विनी शर्मा,पलक पाल, सोनारेलाल,प्रियांशु विशवकर्मा,श्रद्धा सिंह, सुरभि सिंह का पुनः ऑडिशन लिया जाएगा। इसी क्रम में नृत्य के प्राइमरी वर्ग से पावनी मिश्रा ,जूनियर वर्ग से सम्राट,सुनैना,अभिनव प्रजापति,सीनियर वर्ग से अखिल कुमार गुप्ता को फिर से ऑडिशन देना होगा। चयनित प्रतिभागी मुख्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। गायन व नृत्य के अगले ऑडिशन 11 व 12 दिसंबर को महेंद्र प्लाज़ा में आयोजित किए जाएंगे। गायन प्रतियोगिता की संयोजक आलोकिता श्रीवास्तव थीं व निर्णय रवि तिवारी ने दिया था वहीं नृत्य प्रतियोगिता का संयोजन अवनीश गुप्ता व मनीष कुमार ने किया था तथा निर्णय गौरव शुक्ला व शुभम बैसवार ने दिया था।