March 16, 2026 10:34 pm

महिला आयोग की अध्यक्ष के निर्देश पर छेड़छाड़ व दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

बिलग्राम/हरदोई।क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ऩे अपनी पुत्री के साथ छेड़छाड़ औऱ दलित उत्पीड़न की घटना क़ी शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग क़ी अध्यक्ष से क़ी थी जिसमें हुए आदेशों के बाद कोतवाली पुलिस ऩे दो आरोपियों के विरुद्ध दलित उत्पीड़न व छेड़छाड़ क़ी रिपोर्ट दर्ज क़ी है।
घटना के बाबत पिता ऩे बताया कि उसकी पुत्री कक्षा 8 क़ी छात्रा है औऱ कोचिंग हेतु जाती है गत 30अक्टूबर को वह करीब साढ़े पांच बजे के आसपास लौट रही थी तो गांव के सुभाष व अजीत ऩे उसे रोका छेड़छाड़ मारपीट करने लगे जिसके बाद उसने शोर मचाया तो अन्य लोग आ गए, जिससे आरोपी जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान माल क़ी धमकी देते हुए भाग गए, कोतवाल राजवीर सिंह ऩे बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाई क़ी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें