March 16, 2026 10:31 pm

मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने का कार्य करेः-जिलाधिकारी

हरदोई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में राजनैतिक दलो की बैठक आहूत की गयी। बैठक मे राजनीतिक दलो के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं को रखा। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को उनकी समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध मे निर्देश दिये गये।
उन्होंने निर्देश दिया कि समस्त राजनीतिक दलों को अद्यतन मतदाता सूची शीघ्र उपलब्ध करा दी जाये। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने का कार्य करे। जिससे आगामी विधान सभा चुनाव मे मतदान प्रतिशत को बढाया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना,अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी, नगर मजिस्ट्रेट सदानन्द गुप्ता व विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें