March 15, 2026 9:12 pm

करेहका में त्रिआयामी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संपन्न-पी के मिश्रा

हरदोई।बिलग्राम ब्लॉक के ग्राम करेहका में त्रिआयामी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हरदोई।जिला युवा कल्याण अधिकारी पीके मिश्रा ने बताया है कि जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशन में विगत दिवस त्रिआयामी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत बिलग्राम ब्लॉक के ग्राम करेहका में कोविड जागरूकता, मतदाता जागरूकता व महिलाओं को उनकी सुरक्षा व अधिकार को लेकर जागरूक करने का अभियान चलाया गया। लोगों को बताया गया कि हम सब को कोविड की तीसरी लहर से बचने के लिए जागरूक रहना है और निरंतर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना है। इसी को लेकर गांव में कोविड जागरूकता पत्र वितरित किये गए। लोगो को मतदान के लिए जागरूक करते हुए बताया गया कि मतदान हमारा अधिकार है और इस अधिकार के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करना हम सबका दायित्व है। इसके साथ ही महिलाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत अपनी सुरक्षा और अधिकार के लिए जागरूक किया। पूरा अभियान  बिलग्राम ब्लॉक के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राज गोपाल मौर्य के नेतृत्व में चलाया गया। इस अवसर पर मंगल दल अध्यक्ष व सदस्य उनके साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें