March 15, 2026 10:18 pm

सई नदी में तैरता मिला युवक का शव, कई चौकी थाने की पुलिस मौके पर रही मौजूद

गौसगंज – हरदोई थाना कासिमपुर पुलिस चौकी गौसगंज क्षेत्र सई नदी पुल के पास नदी में संदिग्ध अवस्था में शव तैरता मिला इसकी जानकारी राहगीरों ने गौसगंज पुलिस चौकी को दी! इसके बाद पुलिस चौकी गौसगंज, पुलिस चौकी कुरसठ , थाना माधौगंज, थाना मल्लावां की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया !जब इसकी सूचना लापता युवक के घर लगी तब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और जो व्यक्ति 3 दिनों से घर से बिना बताए किसी वजह से लापता था! मृतक सोनू ( उम्र 26 वर्ष ) पुत्र प्रकाश) निवासी गौसगंज थाना कासिमपुर के रूप में हुई! मृतक का विवाह हो चुका था! उसके 1 पुत्र भी है! मृतक युवक अपने घर से बिना बताए किन्ही कारणों बस 3 दिन से लापता था !परिवार के लोगों ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है! थाना माधवगंज क्षेत्र कुरसठ पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा! इस मौके पर हेड कांस्टेबल राकेश मिश्रा, हेड कांस्टेबल, श्रीकृष्ण रावत, कांस्टेबल कृष्ण चंद्र यादव मौके पर मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें