March 16, 2026 8:05 pm

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

हरदोई।उपजिलाधकारी सदर दीक्षा जैन ने बताया है कि आज स्वीप कार्यक्रमों की सृंखला में युवा मतदाताओं को लक्षित करते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के आयोजन कराए गए जिसमे छात्रों द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया।
इस दौरान तहसीलदार सदर, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, तहसील का राजस्व स्टाफ व संस्थान के शिक्षकगण आदि उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त अल्लीपुर के राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों में पहली बार मतदाता बने विद्यार्थियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। इन लोगों ने कहा कि वे आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे। उपजिलाधकारी ने कहा कि मतदान हमारा एक संवैधानिक अधिकार है हमे कर्तव्य मानकर इस अधिकार का उपयोग करना है। इस अवसर पर तहसीलदार सदर व कॉलेज के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें