March 16, 2026 10:34 pm

धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद नगर पंचायत में नहीं हो रहा कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण

कछौना/हरदोई।नगर पंचायत कछौना पतसेनी में कूड़े के ढेर का संयंत्र लगाकर जैविक खाद बनाने की योजना प्रशासनिक अधिकारियों की हीला हवाली के चलते अधर में लटकी है। नगर पंचायत को लाखों रुपये की धनराशि जारी होने के बाद भी भूमि का चयन न होने के कारण धनराशि लगभग 41 लाख रुपये डंप पड़ी है।
नगर पंचायत कछौना पतसेनी में प्रतिदिन सैकड़ों क्विंटल कूड़ा घरों व गलियों से निकलता है। सरकार की मंशा है कि प्रतिदिन निकलने वाले को कूड़े को सूखा व गीला अलग करके जैविक खाद बनाई जाए। जिसके लिए सरकार ने कूड़ा निस्तारण प्लांट निर्माण हेतु नगर पंचायत में लगभग 41 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। परंतु विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते योजना जमीन पर नहीं उतर सकी है। जिसके कारण प्रतिदिन निकलने वाला कूड़ा नगर पंचायत के कर्मियों द्वारा पावर हाउस वाली सड़क के किनारे,लखनऊ-हरदोई मुख्य मार्ग के किनारे, सेठ भूरामल स्कूल के पास, गोल बिल्डिंग वाली सड़क के किनारे फेंका जा रहा है। जिसे आवारा पशु, सूअर अस्त व्यस्त कर देते हैं। कूड़े के ढेर से बदबू निकलने के कारण आवागमन करने वाले आम जनमानस को काफी असुविधा होती है। लोगों का निकलना दुष्कर है। वहीं आसपास के निवासियों को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों के काफी आक्रोश के बाद उस कूड़े के ढेर में आग दे दी जाती है। जिसमें कई दिनों तक धुआ निकलता रहता है। नगर पंचायत की घोर लापरवाही का खामियाजा आम जनमानस को उठाना पड़ता है जिससे मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वहीं सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकना व आग लगाना घोर अपराध है। नगर को साफ सुथरा रखने का फील गुड कराने वाली नगर पंचायत ग्रामीण क्षेत्र व मुख्य मार्ग के किनारे कूड़ा फेंक कर घोर लापरवाही का परिचय दे रही है।
वहीं गोल बिल्डिंग से अंत्येष्टि स्थल तक जल निकासी की आवश्यकता है, नाला जर्जर है व जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इसके अलावा वार्ड सं. 11 में रामेश्वर मंदिर से ज्ञानपुर तिराहे तक जल निकासी हेतु नाला जर्जर है। अहिरानी तालाब से नाला व गौसगंज मार्ग पर नाला अपूर्ण व जर्जर है जिसे ठीक कराने की आवश्यकता है। उधर रेलवेगंज पश्चिमी में जल निकासी की गंभीर समस्या है, जल निकासी हेतु गाजू तिराहे से लेकर गाजू मार्ग नाला की नितांत आवश्यकता है व साथ ही इस वार्ड में जल संचयन प्लांट भी आवश्यक है। बाबूलाल पुलिया से अम्बेडकर पार्क तक जल निकासी व नाला निर्माण एवं नगर के सभी नालों की युद्धस्तर पर सफाई होना सख्त आवश्यक है।जय हिंद जय भारत मंच ने पूरे मामले की शिकायत जिला प्रशासन व प्रदूषण बोर्ड एनजीटी के जिम्मेदारों से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें