March 15, 2026 7:10 pm

श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 22 से

3 दिन बच्चे मचाएंगे धमाल,करेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
हरदोई।मंगली पुरवा स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में 22 दिसंबर से तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपने बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
वार्षिकोत्सव के प्रथम दिवस 22 दिसम्बर को 9:30 बजे से विभिन्न प्रकार की आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में कुर्सी दौड़, मेंढक दौड़, जलेबी दौड़, हिंदी व अंग्रेजी सुलेख, नींबू दौड़, कलश सज्जा तथा 1 मिनट की मनोरंजक प्रतियोगिताओं में बच्चे प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा 23 दिसंबर को आयोजित वाले विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में खो खो, चित्रकला, मेंहदी ,सामान्य ज्ञान, गायन आदि प्रतियोगिताओं में बच्चे प्रतिभाग करेंगे। 24 दिसंबर को 11:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें बच्चे सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि इस संबंध में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ बैठक कर कारक कार्यक्रम को लेकर सभी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है वार्षिक उत्सव को लेकर की गई बैठक में प्रमुख रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्या, लक्ष्मी देवी ,विनीता शुक्ला, दिव्या सिंह ,मनसा बाजपेई, अर्पिता सिंह, आरती वर्मा, सोनी त्रिपाठी, सोनम शुक्ला ,प्रिया सिंह, बीना गुप्ता ,आरती वर्मा, अशोक कुमार गुप्ता ,राम प्रकाश पांडे ,संजय गुप्ता, देवेश प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें