March 16, 2026 2:45 am

स्वर्गीय शांति देवी यादव के चित्र पर फूल चढ़ा कर पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक पटेल ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ,

बिलग्राम- हरदोई/ आपको बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश यादव की माता का निधन हो गया था! 159 बिलग्राम मल्लावां विधानसभा समाजवादी पार्टी के नेता विवेक सिंह पटेल (पूर्व ब्लाक प्रमुख माधौगंज) ने राजेश यादव की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और इसी के साथ उन्होंने कहा की मनुष्य के जीवन में मां का अद्भुत साथ होता है! मां के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं होता है उन्होंने कहा की सभी को अपने मां-बाप का मान सम्मान व देख रेख करनी चाहिए और अपने माता-पिता का आशीर्वाद सभी को लेना चाहिए जब कोई व्यक्ति सुख में हो या दुख में हो तो वह अपने मां के साथ में होने का प्रयास करता है और करना भी चाहिए विवेक सिंह पटेल मां के बारे में बताते हुए उनकी आंखें नम हो गई!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें