March 16, 2026 9:19 pm

आठों विधानसभा में आयोजित हुआ भाजपा महिला कार्यकर्ता सम्मेलन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाएं महिलाओं को पहुंचा रहीं हैं लाभ-कांता कर्दम
भाजपा नेत्री अनुराधा मिश्रा के नेतृत्व में शहर में शामिल हुए काफी तादाद में शामिल हुई महिलाएं
हरदोई।समस्त आठ विधानसभा क्षेत्रों में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम की उपस्थिति में भाजपा महिला कार्यकर्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया।भाजपा की राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाएं महिलाओं को सब प्रकार से लाभ पहुंचा रहीं हैं। उप वक्तव्य शहर के जेके पब्लिक स्कूल में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में राज सभा सांसद कांता कर्दम ने दिए। सम्मेलन में काफी तादाद में महिलाएं शामिल हुईं।
विधानसभा मल्लावां बिलग्राम में एक गेस्ट हाउस,सवायजपुर में गन्ना कृषक महाविद्यालय, साण्डी में गेस्ट हाउस, शाहाबाद विकास खण्ड सभागार तथा विधानसभा गोपामऊ के ग्राम खटेली, विधानसभा सण्डीला के के एक पैलेस, विधानसभा बालामऊ के विकासखण्ड बेहन्दर सभागार तथा विधानसभा सदर हरदोई में भाजपा महिला कार्यकर्ता कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती, क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र भाजपा महिला मोर्चा स्वर्णिमा सिंह,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अलका गुप्ता, भाजपा नेत्री अनुराधा मिश्रा,लक्ष्मी राजपूत, साधना शुक्ला सहित वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें