March 17, 2026 11:43 am

आचार संहिता लगते हरकत में आया स्थानीय प्रशासन हटवाए होर्डिंग व बैनर

पाली (हरदोई)* निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित करते ही लागू की गई आदर्श आचार संहिता के साथ ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया शनिवार को नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर विभिन्न पार्टियों की लगी होर्डिंग में पोस्टरों को उतरवा दिया गया

शनिवार को आचार संहिता लागू होते ही सवायजपुर तहसील के न्यायिक एसडीएम आर बी यादव की अगुवाई में पाली नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर में स्टेट लाइट पोल घरों की दीवारों का पर्दा पालिका बाद मुख्य मार्ग सहित सभी प्रमुख स्थानों पर नेताओं के पोस्टर बैनर होर्डिंग लगे हुए थे जिनको नगर पंचायत के कर्मचारियों की मदद से उतरवा दिया गया इस दौरान स्थानीय लोगों मैं हार्डिंग उतारने की होड़ सी मच गई

रिपोर्टिंग अनुपम पाठक संवाददाता दैनिक तरुणमित्र पाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें