March 15, 2026 8:02 pm

कटियारी में पम्मू यादव ने ब्राह्मणों को अपने पाले में करने हेतु किया खेला

प्रदेश सचिव विमल मिश्रा का हुआ स्वागत,
सपा में शामिल हुए भाजपा,सपा के कथित कार्यकर्ता
हरदोई।हरपालपुर कटियारी के सवायजपुर विधान सभा क्षेत्र से सपा के संभावित प्रत्याशी पद्म राग सिंह पम्मू यादव ने ब्राह्मणों को अपने पाले में करने के लिए दांव चल दिया है।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर प्रदेश सचिव बनने के बाद विमल प्रकाश मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया।इस मौके पर भाजपा,बसपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सपा में शामिल हुए।
इस अवसर पर कमलेश दीक्षित पूर्व प्रधान,विवेक दीक्षित पूर्व प्रधान,हरेराम मिश्रा पूर्व प्रधान,राकेश पांडे प्रधान हँसेपुर,देवेश मिश्रा पूर्व प्रधान दुर्गागंज,प्रीतेश दीक्षित,कल्लू पंडित,पवन त्रिवेदी,छिद्दू सिंह पूर्व प्रधान,शिशुपाल सिंह,रनवीर सिंह पूर्व प्रधान सहित करीब दो दर्जन लोग बसपा व भाजपा छोड़कर आये लोगों को समाजवादी पार्टी में शामिल कराया गया।सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव ने शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया व सबके मान सम्मान का वचन दिया और कहा कि विमल प्रकाश मिश्रा के प्रदेश सचिव बनने से ब्राह्मण समाज समाजवादी पार्टी में मजबूती से जुड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें