March 17, 2026 5:16 am

बिलग्राम, किसान पर गौहत्या के आरोप का मामला दर्ज

 

कमरुल खान

बिलग्राम हरदोई।। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम में एक किसान पर गौहत्या का मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बेहटा बुजुर्ग गांव निवासी शाकिर पुत्र रसूल अहमद का गांव के बाहर ट्यूबवेल है जिसके पड़ोस में उसका खेत भी है। खेत में खड़ी फसल की सुरक्षा हेतु उसने खेत के चारों और लोहे के तार लगा रखे हैं खेत में आवारा जानवर न आ सकें इसके लिए उसने खेत में लगे चारों ओर तारों में बिजली का करेंट प्रवाहित कर दिया।जिसकी चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई।जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा कोतवाली बिलग्राम में प्रार्थना पत्र देकर मामला दर्ज कराया।कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्यवाही प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें