सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखते हुए मनाई गई होली

मल्लावां/ हरदोई।होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रंग खेलकर व एक दूसरे के गले मिलकर मनाया गया।
होली पर्व पर लोगों ने जमकर रंग खेला और एक दूसरे के गले लगाया। शुक्रवार होली की फ़ाग गीत गाते हुए चहचर कस्बे में निकाली गई, जिसमें कलाकारों ने भी भाग लिया।वही बाद में लोगो ने एक दूसरे के गले मिलकर व गुझिया खिलाकर बधाई दी। विधायक आशीष सिंह आशू के आवास देवमनपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वहीं चेयरमैन अंकित जायसवाल, समाजसेवी विशाल जायसवाल के यहां मिलने वालों की भीड़ लगी रही।  पूर्व विधायक सतीश वर्मा, पूर्व विधायक बृजेश वर्मा, सपा नेता ब्रजेश कुमार वर्मा, टिल्लू, राजेश पाठक के घर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ पर एक दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी गयी।

About graminujala_e5wy8i

Check Also

सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया

बिलग्राम हरदोई ।। पूर्व मुख्यमंत्री और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव के जन्म दिन के शुभ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *