March 16, 2026 4:52 am

जरूरतमंदों की सेवा के लिए जानी जाती हैं सवायजपुर एसडीएम स्वाति शुक्ला

हरपालपुर/हरदोई।जिले में सवायजपुर की उप जिला अधिकारी स्वाति शुक्ला का संघर्षों से जीवन भरा रहा है। उन्होंने पीसीएस अधिकारी बनकर अपने पिता का सपना पूरा किया। वह हमेशा गरीब, असहाय जरूरतमंदों की मदद करने के लिए अपनी एक अलग तहसील क्षेत्र में पहचान बना चुकी हैं।
उप जिला अधिकारी सवायजपुर स्वाति शुक्ला अपने काम करने के अंदाज के लिए जानी जाती हैं। असहायों व निराश्रित के लिए मसीहा बन चुकी हैं। स्वाति शुक्ला का जीवन संघर्ष से भरा रहा है। कैंसर से जंग हारने वाले अपने पिता का सपना साकार करते हुए पीसीएस अधिकारी बनकर समाज सेवा का दायित्व निभा रही हैं।  एसडीएम स्वाति शुक्ला से कार्यालय में हर जरूरतमंद व्यक्ति उनसे सीधे जाकर मिल सकता है और वहां उसकी समस्या का हर संभव निराकरण तत्काल प्रभाव से होता है। विपरीत हालातों के साथ संघर्ष का सामना करते हुए इस मुकाम तक पहुंचने के कारण उन्हें हर किसी में अपना संघर्ष दिखता है। तमाम कठिनाइयों का सामना कर पीसीएस बनीं।कैंसर की बीमारी से जंग लड़ते हुए पिता के इलाज का खर्चा परिवार के दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेदारी के साथ खुद की पढ़ाई यह सब उनके लिए आसान नहीं रहा, सफलता व लोकप्रियता प्रदेश में उन्हें नई पहचान दिला चुकी है।उन्होंने 2015 की पीसीएस परीक्षा की महिला रैंकिंग में चौथा स्थान व ओवरऑल 17 वीं रैंक प्राप्त कर पिता का सपना साकार किया। पिता का सपना था कि उनकी बेटी पीसीएस अफसर बनकर हर जरूरतमंद के साथ न्याय करे। 2015 में जहां पीसीएस बनकर खुशी मिली,वहीं उनके पिता का स्वर्गवास हो गया।रेलवे विभाग में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद से रिटायर हुए स्वाति के पिता की मौत के बाद घर की जिम्मेदारियों का भी बोझ उनके कंधों पर आ गया। चार भाई बहनों में सबसे बड़ी बहन की शादी के बाद दो छोटे भाई बहन की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर थी। एमबीए की पढ़ाई के बाद बैंक व कॉलेजो में नौकरी करने के साथ पीसीएस की तैयारी भी की। प्राइवेट नौकरी कर अपनी पढ़ाई, पिता की बीमारी, परिवार का जिम्मा भी उठाया पीसीएस की तैयारी के दौरान तमाम कठिनाइयों के दौर में उनका संघर्ष लगातार जारी रहा और उन्होंने पीसीएस अधिकारी बनकर अपने पिता का सपना पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें