June 19, 2026 12:44 pm

करंट लगने से दो किसानों की मौत,एक जख्मी

हरदोई। जिले के टडियावाँ थाना क्षेत्र के अंतर्गत करेहका गांव में खेतों को जा रहे दो किसान की करंट लगने से मृत्यु हो गई वही एक गंभीर रूप से झुलस गया तथा इसके शोक में उस युवक के साले ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।तीनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।
खेत जा रहे दो किसानों की करंट लगने से मौत हो गई।खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तारों की चपेट मे आने से तीसरा किसान झुलस गया।झुलसे किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं मृतक किसान के साले ने घटना से क्षुब्ध होकर बाग में लगाई फाँसी
पुलिस ने तीनो के शवों को कब्जे में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें