March 16, 2026 11:54 pm

करंट लगने से युवक की मौत।  

हरपालपुर/हरदोई।थाना क्षेत्र के बरनई गांव में बुधवार की रात पानी वाले मोटर में चालू करते समय युवक को बिजली का करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।आनन-फानन में उसे सीएचसी हरपालपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 थाना क्षेत्र के बरनई गांव निवासी रामवीर 28 वर्ष पुत्र प्रभुदयाल बुधवार की रात पानी वाली मोटर से नवनिर्मित फर्श की तराई करने के लिए मोटर चालू कर रहा था। तभी अचानक उसके बिजली का करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।  परिजन उसे आनन-फानन में एंबुलेंस से सीएचसी ले आए। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।  मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था तथा उसकी 4 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। जिससे एक 2 वर्षीय पुत्र हैं।उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल  पहुंची।प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें