January 16, 2026 12:40 pm

सामाजिक संस्था ने की आर्थिक मदद, राशन भी कराया मुहैया

हरदोई।बावन विकास क्षेत्र में सामाजिक संस्था ‘सरहद से समाज तक’ ने गरीब परिवार की बिटिया के हाथ पीले करने में आर्थिक मदद की, साथ ही राशन भी उपलब्ध कराया ।
आपको बता दें कि समाज हित में कार्यरत संस्था ‘सरहद से समाज तक’ ने ऐजा क्षेत्र में एक गरीब परिवार की बिटिया के हाथ पीले करवाने में आर्थिक मदद की व राशन भी मुहैया कराया।
संस्था के संस्थापक राहुल सिंह फौजी ने कहा कि हमारी संस्था का मिशन समाजसेवा है जिसके लिए हम समाज के उन जरुरतमंदों की मदद करते रहेंगे जिनको हमारी संस्था से उम्मीद है।
 इस मौके पर अतुल सिंह, समाजसेवी अंकित सिंह परमार,आदर्श सिंह, राजवीर सिंह व डॉ आर. के सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें