March 15, 2026 7:55 pm

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

हरदोई।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्रीमती अलका पाण्डेय ने जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया।
सचिव द्वारा बैरक में बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त की गई। सचिव द्वारा बन्दियों से उनके खान-पान तथा निःशुल्क अधिवक्ता तथा साफ-सफाई  तथा किशोर बंदियों से उनकी पढ़ाई व कौशल विकास से सम्बंधित प्रशिक्षण के बारे में भी जानकारी दी और उनकी समस्याएं भी सुनी तथा बढ़ती गर्मी को देखते हुए कारागार की बैरिकों में बिजली व पानी की उचित व्यवस्था किये जाने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर  पर प्रभारी जेलर अजय कुलवन्त व विजयलक्ष्मी तथा जिला कारागार के पीएलवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें