हरदोई।शासन व जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज नगर पंचायत कछौना पत्सेनी में सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण आदि कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी तहसीलदार संडीला द्वारा स्टेशन चौराहा मुख्य मार्ग की सफाई व्यवस्था, फुटपाथ एवम नाला नालियों पर किए अतिक्रमण एवम वार्ड संख्या 11 कछौना बाज़ार पश्चिमी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन चौराहा मुख्य मार्ग पर फुटपाथ एवम नाला नालियों पर किए गए अतिक्रमण को नोडल अधिकारी की उपस्थिति में तत्काल हटाया गया। साथ ही साथ मुख्य मार्ग एवम वार्ड में 07 अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस देते हुए रामशंकर, पागल बाबा, हनीफ, सुलेमान, महरून निशा, अब्दुल लतीफ और मो मुसर्रफ से 3400 रुपए जुर्माना भी वसूला गया तथा निर्देशित किया गया कि कोई भी दुकानदार/व्यक्ति नाला/नाली के आगे दुकान/अतिक्रमण नही करेगा। अन्यथा की स्थिति में सामग्री जब्त करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतरिक्त वार्ड संख्या 11 कछौना बाज़ार पश्चिमी में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारी उपस्थित पाए गए। वार्ड में गंदगी पाए जाने पर सफाई कर्मचारी एवम सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन काटा गया। नालों की सफाई से निकाला गया मलवा न उठाए जाने पर सुपरवाइजरों को मलवा तत्काल हटाएं जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही साथ निरीक्षण के दौरान सड़क पर आवारा घूमते 2 गौवंशो को पकड़कर समसपुर गौशाला में बंद कराया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव, लिपिक जे बी सिंह, रामजी, विवेक मिश्रा, संतोष, सूरज, अनुज आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
![](https://graminujala.com/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220515-WA0048-1-660x330.jpg)