March 15, 2026 7:54 pm

सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

हरदोई।1जून 2022 से 25 जून तक सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर “शहीद उद्यान हरदोई में ” पतंजलि योग समिति हरदोई के जिला प्रभारी हरिबंश सिंह  द्वारा शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट सदानन्द गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन  कर किया गया।
श्री गुप्ता जी ने कहा कि योग करना हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। योग से हमारे शरीर में बात पित्त और कफ सम होता है जिससे व्याधियां दूर होती हैं।चित्त और मन प्रसन्न होकर आनन्द की अनुभूति होती है। जब कभी थकान या मन अशांत हो तो करीब 15 मिनट का योगनिद्रासन कर लेने से मन बिल्कुल प्रशन्न हो जाता है और कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती है। योग करने वाले की उम्र 70 साल में भी 45 साल जैसी महसूस होती है।इसलिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में एक साथ मनाया जाता है हमसब को भी हर गाँव मोहल्लों मनाना चाहिए। हरिबंश सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जितने अधिक से अधिक योग शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर तैयार कर लिया जाये तो उनलोगों द्वारा राष्ट्र की स्वास्थ्य सेवा में अपनी अहम भूमिका निभाई जा सकती है। स्वयं स्वस्थ रहेंगे और दूसरों को भी स्वस्थ रखने की कला मे निपुण हो सकेंगे। इसलिए अच्छा जीवन जीना है तो सभी को योग सीखना चाहिए और अपने नियमित जीवन मे योग को अपनाना चाहिए।
उक्त अवसर पर किसान पंचायत के जिला प्रभारी डा एस के सिंह, महिला प्रभारी विनीता पाण्डेय, युवा प्रभारी सोनू गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, महा सिंह,अनूप कुमार तिवारी,रामकिशोर पाल,रामनरेश गुप्त, शशिकला सिंह,प्रतिभा गुप्ता,कंचन पाण्डेय ,
नीलम मिश्रा,सीमा मिश्रा, शशी मौर्या, रिंकी गुप्ता, प्रभा सिंह, रामजानकी मौर्या, सुमन मिश्रा, रामशरण पाल, राममिलन गुप्ता, सुनीत गुप्ता,
हरपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें