March 16, 2026 10:39 pm

नारी सुरक्षा,सम्मान,स्वावलंबन एवं कल्याण हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रम-एसपी राजेश द्विवेदी

बहादुर बेटियाँ फाउंडेशन संस्था ने कराया मिशन शक्ति कार्यक्रम
हरदोई।पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बहादुर बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर छात्र छात्राओं और महिलाओं को नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
एसपी राजेश द्विवेदी ने जिले के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के अंतर्गत आर.आर. इण्टर कॉलेज में बहादुर बेटियाँ फाउंडेशन (समाजसेवी संस्था) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में नारी की सुरक्षा,सम्मान,स्वावलंबन एवं  कल्याण हेतु चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत सभी छात्राओं को जागरुक किया एवं  विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- 1090-वीमेन पॅावर लाइन,181-महिला हेल्प लाइन,108-एम्बुलेंस सेवा,1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं एंटी रोमियों स्क्वाड के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य रूप से पुरंदर एवं भाजपा नेत्री कीर्ति सिंह और डॉक्टर चित्रा मिश्रा उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें