March 17, 2026 12:21 am

नाला निर्माण में हो रही जमकर धांधली नगर पालिका प्रशासन मौन

हरदोई नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम पर कमीशन खोरी के पहले भी लग चुके हैं आरोप
हरदोई देश के मुखिया से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जहां जीरो टालरेंस के अपनाने की बात की जा रही है। दूसरी तरफ नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है।जिसके चलते विकास के कार्यों में जहां जमकर कमीशन बाजी होती है। वही जनता के पैसे पट ठेकेदार वा निकाय प्रशासन मिलकर जमकर लूट करते हैं।ऐसा ही एक मामला हरदोई जिले की प्रमुख नगर पालिका हरदोई सदर के घंटाघर रोड पर एक नाले का निर्माण नगर पालिका के द्वारा करवाया जा रहा है।जिसमें  गुणवत्ता की बात करें तो नियमानुसार डस्ट का इस्तेमाल नाला निर्माण में नहीं किया जा सकता वही ईट और सीमेंट लोहे की सरिया में भी जमकर खेल हो रहा है।वही नाम न छापने की शर्त पर मौके पर मौजूद ठेकेदार के करीबी ने विभागीय अधिकारियों पर उंगली उठाते हुए जहां कमीशन की बात बताई है। वही मौके पर काम करवा रहे हैं कुछ अन्य लोगों  से बात करने पर उन लोगों ने बताया कि अभी सुबह ही नगर पालिका के कुछ अधिकारी आए थे और नाला निर्माण की गुणवत्ता देख कर गए हैं।उनकी नजर में क्वालिटी ठीक है तो फिर नगरपालिका वालों को जो ठीक लग रहा है।हम वैसा ही काम करवा रहा है। लेकिन अगर बात इमानदारी की जाए तो नाला निर्माण में जमकर धांधली और भ्रष्टाचार हुआ है। लेकिन जिम्मेदारों की मौन सहमति आम आदमी के पैसे पर डकैती डालते लोगों पर मेहरबान है। देखना यह होगा कि किस तरह नगर पालिका से भ्रष्टाचार खत्म होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें