March 17, 2026 5:24 am

बिलग्राम, थाना समाधान दिवस मे पहुंचे डीएम एसपी सुनीं समस्याएं

कमरुल खान

बिलग्राम हरदोई। । जिलाधिकारी बिलग्राम कोतवाली के थाना समाधान दिवस में भाग लेने के लिए पुलिस अधीक्षक के साथ पहुंचे थे जिला अधिकारी एमपी सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने उप जिलाधिकारी राहुल कश्यप विश्वकर्मा सी ओ एसके सिंह की मौजूदगी में एक एक कर 11 समस्याओं को सुना और शिकायतों को बिंदुवार समीक्षा कर लेखपालों को और पुलिसकर्मियों को टीम बनाकर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण की हिदायत दी ओम कस्बा निवासी ओम शरण ने अपनी भूमि संबंधी समस्या डीएम को बताइ जिलाधिकारी ने लेखपाल को निर्देश देते हुए समस्या के समाधान के निर्देश दिए एक समस्या में वृंदा ने बताया फर्जी लेखों के आधार पर जमीन कब्जा है डीएम ने तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए । कोतवाल फूल सिंह के अलावा पुलिस अधीक्षक ने अन्य पुलिसकर्मियों को जनता की समस्या निष्पक्ष ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए ।जिसके बाद डीएम साहब का काफिला बिलग्राम से राजघाट के लिए कूंच कर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें