March 17, 2026 5:25 am

बिलग्राम, बीमारी के चलते जीआरपी में तैनात सिपाही की मौत।

कमरुल खान

बिलग्राम हरदोई।।बिलग्राम प्रयागराज जीआरपी में तैनात सिपाही कि घर में बीमारी के चलते मौत हो गई, जानकारी दी गयी है कि सिपाही अजीत लीवर और फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित था, जो कि अभी हाल ही में बीमारी की छुट्टी लेकर घर आया था और घर में उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम ककराखेड़ा निवासी चंद्रपाल ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उनका पुत्र अजीत कुमार इस वर्ष वर्तमान समय में जीआरपी प्रयागराज में मुख्य आरक्षी पद पर तैनात था, वर्ष 2005 से वह पुलिस में कार्यरत था, गंभीर बीमारी के कारण पुलिस अधीक्षक रेलवे द्वारा 14 अक्टूबर को अवकाश स्वीकृत होने के बाद वो घर आया और 16 अक्टूबर को 12:40 पर उनके पुत्र आरक्षी प्रयागराज अजीत कुमार का निधन हो गया सूचना पर पुलिस ने सिपाही का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल फूल सिंह ने बताया कि सिपाही के पिता ने जानकारी दी है कि उन्होंने रेलवे पुलिस प्रयागराज को सूचित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें