March 17, 2026 5:25 am

बिलग्राम,तीन दिवसीय उर्स वाहिदी तय्यबी ताहिरी संपन्न

दुआओं के साथ मुल्क भर से आये उलमा किराम व जायरीनों ने की रुख़सती

कमरुल खान

बिलग्राम/हरदोई। कस्बा बिलग्राम के मोहल्ला सुल्हाडा स्थित दरगाह खानकाह ए वाहिदिया तय्यबिया मे तीन दिन से चल रहा उर्स तय्यबी वाहिदी ताहिरी अपरान्ह कुल शरीफ व दुआओं के साथ संपन्न हो गया, इस दौरान उलेमाओं नें दीन के रास्ते पर चलने क़ी ताकीद क़ी तो शायरों नें नातिया कलाम पेश किए । कांग्रेस पार्टी की जनरल सिक्रेटरी श्रीमती प्रियंका गांधी ने भी पत्र भेज कर अपने खयालात का इजहार किया।


बिलग्राम क़ी खानकाह ए वाहिदिया के प्रांगण मे रविवार सायंकाल से कुरान की आयतों को पढ़कर उर्स क़ी शुरूआत हुई, जिसके बाद नातिया मुशायरे मे असद इकबाल कलकत्तवी, सैफ रजा कानपुरी, मोहम्मद अली फैजी सिद्धार्थनगरी, नें नातिया कलाम पेश किए

इसके अलावा सोमवार क़ी रात्रि को आयोजित वाहिदी कांफ्रेस मे उलेमाओं ने तकरीरें कीं, जिनमें मौलाना हनीफुल कादरी, मौलाना लियाकत नेपाली, मुफ्ती मसीउद्दीन हशमती, मौलाना कमाल अख्तर, मौलाना रियाजुल कादरी, आदि ऩे वलियों बुजुर्गो कीं अहमियत को बयान करते हुए, खानकाहो से मोहब्बत को ज़रूरी बताया और अल्लाह के रसूल के बताए तरीकों औऱ कुरान हदीस क़ी शिक्षाओं पर अमल करने के साथ ख़ुदा को राज़ी करने के लिए सभी तरीकों को अपनाने पर जोर दिया। उलेमाओं ऩे ख़ुदा के नज़दीक वालियों बुजुर्गों का मर्तबा अहम बताया ।मंगलवार दोपहर बाद कुलशरीफ का आयोजन हुआ जिसमें सज्जादा नशीन खानकाहे तय्यबी वाहिदी हज़रत सोहैल मियां ऩे मुल्क क़ी खुशहाली के लिए दुआ क़ी। इस दौरान सैय्यद सईद अहमद,सैयद रिजवान अहमद काजी ए शरा हजरत ओवैस मुस्तफा वास्ती बादशाह हुसैन वास्ती फैजान हुसैन वास्ती क़ी मौजूदगी में उर्स संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें