January 29, 2026 3:51 pm

गंगा संवाद पद यात्रा पर निकले जत्थे का बिलग्राम पहुंचने पर किया गया स्वागत

कमरुल खान

बिलग्राम हरदोई ।। राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के द्वारा गंगा संवाद पदयात्रा के 28 वे दिन। बिलग्राम पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। ये गंगा संवाद यात्रा 30 नवम्बर को कानपुर के विठुर में समाप्त होगी। पद यात्रियों का जत्था जैसे ही बिलग्राम पहुँचा जहां पर मौजूद नगरपालिका, पूर्व चेयरमैन मालती रमन राजा रमन गुप्ता, विजय कुमार, नगर महामंत्री बीजेपी, खुशीराम यादव उपाध्यक्ष बीजेपी, महेंद्र मौर्य, रामनरेश, प्रेम प्रकाश , आराध्य मिश्रा उपाध्यक्ष विहिप, शिवम कटियार अ.भा.वि.प, रामचन्द्र अर्पित यादव शुभम, अमन, आदि ने यात्रियों को फूल माला पहना कर स्वागत किया। और उनका हौंसला बढ़ाया।

जानकारी दी गयी कि ये यात्रा 10 बजे दुर्गागंज गाँव, कुंवारियापुर गाँव, वेहटा बजुर्ग ,इटौली, नाउ पूर्वा, खाले पुरवा, पसनेर, नेकपुर नवादा, आदि गांव का भ्रमण कर रात्रि विश्राम बिलग्राम में हुआ । इस दौरान बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव विख्यात विचारक के.एन. गोविन्दाचार्य ने अपने उध्बोधन में कहा कि गंगा संवाद यात्रा के सह यात्री जीवकांत झा दिल्ली ,साध्वी रेणुका जी गंगोत्री मठ , संजय शर्मा, कृष्णवीर सिंह फिरोजाबाद , निरंजना देवी गुजरात,ललिता देवी, विभा झा, निधि झा , सागर पाठक झांसी, मंटू तिवारी, गिरधारी , विहार,श्रीराम लोधी टीकमगढ़ , रिंकू नामदेव मध्य प्रदेश, उज्वल झा दिल्ली, भूपेंद्र तेवतिया बुलंदशहर, ऋषभ झांसी,मोहन सिंह नेपाल ,राजू झा पटना, ललित झा बिहार आदि पद यात्रा कर रहे है। सभी पदयात्रियों का हम दिल की गहराई से स्वागत अभिनंदन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें