दूसरे भतीजे समेत दो घायल,आक्रोशित लोगों ने बाइक में लगाई आग
![](https://graminujala.com/wp-content/uploads/2022/11/bhravn-men1-300x169.jpg)
हरदोई।जिले के अतरौ थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान चाचा ने छत पर चढ़कर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से बीच बचाव कर रहे एक भतीजे की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर है। उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने बाइक में आग लगा दी। हालत बेकाबू होते देख पुलिस ने और फोर्स की मांग की। इसके बाद कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। घटना के बाद से कस्बे में तनाव बना है।हरदोई जिले में अतरौली थाने पर तैनात चौकीदार रघुनाथ कस्बे में रहता है। वह रविवार देर शाम अपने खेत में बोई गई आलू की फसल में पेयजल आपूर्ति करने वाली टंकी से पानी लगाने गया था। टंकी के पड़ोस में पूर्व आपरेटर मंगला पांडेय रहते हैं। जो यह देख कर अपने मोबाइल से इसका वीडियो बनाने लगे। रघुनाथ ने विरोध किया, तो उनके बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट और पथराव होने लगा। इस दौरान मंगला के भतीजे रजत पांडेय (26), शानू पांडेय (28) और विशाल पांडेय (24) चौराहे से आ रहे थे। उन्होंने देखा, तो वह बीच बचाव करने लगे। इस बीच मंगला पांडेय अपने घर की छत पर चढ़ गया और अपनी दो नाली बंदूक से फायरिंग करने लगा।उसने इस बीच सात फायर किए। इसमें रजत पांडेय की गोली लगने से मौत हो गई,जबकि शानू व विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने खड़ी हुई बुलेट में आग लगा दी। घटना थाने से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर हुई, जिसके बावजूद तकरीबन 1 घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालत बेकाबू होते देख पुलिस ने और फोर्स की डिमांड की, जिसके बाद कई थानों की फोर्स घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया घटना के पीछे क्या वजह है अभी वह साफ नहीं है। स्थिति काबू में है।आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।