हरदोई।लगातार हो रही मार्ग दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा यातायात माह हर वर्ष चलाया जाता है। इसी क्रम में आज यातायात माह पूरा होने पर पुलिस लाइन परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान नगर क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार ने वहां पर मौजूद वाहन चालकों व वाहन मालिकों को यातायात नियमों को पालन कराने का जहां पाठ पढ़ाया है। वही जागरूकता के उद्देश्य से एक रैली का आयोजन भी किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में यातयात माह नवंबर का भव्य समापन किया गया, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सभी बच्चों को यातायात के नियम, यातायात के संकेत व सड़क पर सुरक्षित चलने के छोटे-छोटे टिप्स बताएं, सभी छात्र -छात्राओं को यातायात शब्द का अर्थ व हमारा जीवन कितना सुरक्षित है और इन नियमों को जीवन में अपनाकर हम अपना जीवन और सुरक्षित बना सकते हैं। साथ ही शासन द्वारा प्रदत्त विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी सभी छात्र -छात्राओं को दी गयी ।















