March 17, 2026 4:18 am

जानवरों को चारा डालने गई 18 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़, आरोपी फरार

युवती की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
हरपालपुर,हरदोई।अरवल थाना क्षेत्र के 1 गांव निवासी 18 वर्षीय युवती गुरुवार की रात अपने दूसरे मकान में जानवरों को चारा डालने के लिए गई थी तभी गांव के युवक ने उसे बुरी नियत से पकड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे दिया आरोपी मौके से फरार हो गया।
अरवल थाना क्षेत्र के 1 गांव निवासी 18 वर्षीय युवती की मां ने थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी पुत्री गुरुवार की रात अपने दूसरे मकान में बंधे जानवरों को चारा डालने के लिए गई थी तभी गांव के अंकित पुत्र रमेश उसके पास घर में आया और बुरी नियत से पकड़ लिया और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे दिया युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया है वहीं पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है अरवल थाना अध्यक्ष छोटेलाल ने बताया है कि युवती की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें