March 15, 2026 4:33 pm

पिहानी में भीषण सड़क हादसा,3 लोगों की हुई मौत

हरदोई । पिहानी इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक सवारों की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। तीनों राजमिस्त्री का कार्य करने के लिए जहानी खेड़ा गए थे और वापस आते वक्त पंडरवा के पास हादसे में तीनो की दर्दनाक मौत हो गई।तीनों एक ही गांव के रहने वाले है।पिहानी थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी तीनो युवक राजमिस्त्री का कार्य करते थे। वह घर से जहानीखेड़ा जाने की बात कहकर काम करने चले गए। काम पूरा कर सुबह तीनो बाइक से घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। पिहानी के पंडरवा पास हुई तीनो की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। तीनों युवक राजकुमार, संजय, बबलू विवाहित है। उनके बच्चो सहित परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पिहानी पुलिस जांच में जुटी है।एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन को पकड़ने के निर्देश दिए है। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत हुई है तीनो राजमिस्त्री का कार्य करते है वह कार्य निपटाकर घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान पिहानी- जहानीखेड़ा मार्ग पर उनकी बाइक चपेट में आने से मौत हो गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें