March 15, 2026 4:32 pm

बिलग्राम, नगर में बीएचपी ने निकाली शौर्य यात्रा

बिलग्राम। नगर में रविवार को शौर्य यात्रा निकाली गई।ये यात्रा नगर स्थित शीतला माता मंदिर से शुरू हुई, जो मोहल्ला काजीपुरा मोहल्ला मलकंठगुलाब बाड़ी चुंगी पीपल चौराहा व बड़ा चौराहा होते हुए नगर के सुभाष पार्क में जाकर संपन्न हुई।
इस यात्रा का आयोजन विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष हरिनाम कुशवाहा ने किया कार्यक्रम के संयोजक आत्माराम कश्यप तथा संचालक विद्या रतन द्विवेदी जिला कार्याध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद संडीला ने की शौर्य यात्रा मेें संचलन के दौरान कार्यकर्ता पूरी तरह संयमित और अनुशासित रहे। इस दौरान शौर्य यात्रा का नगर वासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि प्रांत उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि धरती पर हमेशा धर्म की विजय हुई है। भारत पुन: विश्व का नेतृत्व करने के लिए अग्रसर है, इसलिए सभी युवा नवभारत के निर्माण में और देश को परम वैभव पर पहुंचाने में अपना सहयोग करें।इस अवसर पर बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ,मुख्य वक्ता महेश तिवारी प्रांत संयोजक बजरंग दल,अतिथि महेंद्र पांडे विभाग संगठन मंत्री,शेखर पांडे प्रांत बलोपासना प्रमुख,अभिषेक द्विवेदी विभाग संयोजक बजरंग दल,हरिश्चंद्र राठौर , कौशलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डा,प्रताप सिंह अर्कवंशी, सहित भारी संख्या में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें