March 16, 2026 10:41 pm

सड़क हादसों पर रोक लगाने को पिहानी पुलिस हुई सक्रिय

सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाते हुए दोबारा न खड़ा करने की दी हिदायत
हरदोई,पिहानी।शाहाबाद तहसील के पिहानी में कोहरे के कारण लगातार हादसों को दावत दे रहे सड़क किनारे खड़े वाहनों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आज पिहानी में एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त कोतवाल पीपी सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद त्रिपाठी, कांस्टेबल राजेश कुमार आदि पुलिसकर्मियों ने बस स्टैंड, सल्लिया तिराहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाते हुए सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि दोबारा ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के बाद बड़े वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।दरअसल पिहानी में भीषण ठंड से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। वहीं कोहरे की वजह से सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। वहीं पुलिस द्वारा चलाये गए अभियान पर अतिरिक्त कोतवाल पीपी सिंह ने कहा कि कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़े वाहन दूसरे वाहन चालकों को नही दिखते है। जिससे हादसे बढ़ते जा रहे है।हादसों पर लगाम लगाने के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों को हटवाते हुए दोबारा खड़ा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि अवैध तरीके से वाहनों को खड़ा किया जाता है। जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं और लोगों को अपनी जान तक गवाना पड़ रही है। इन सभी हादसों से बचने के लिए अपने थाना क्षेत्र की पुलिस को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। ढाबा होटल व शराब ठेका आदि के पास खड़े वाहनों को हटवाने के निर्देश दिए गए है। अगर कोई दोबारा वाहन खड़ा करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें